फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: डच लेडीज ओपन में दीक्षा संयुक्त नौवें, हिताषी संयुक्त 12वें स्थान पर

Mon, 19 May 2025 10:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआती दो दौर में 71 और 70 का स्कोर बनाने वाली दीक्षा का कुल स्कोर चार अंडर 212 रहा। अन्य भारतीयों में युवा हिताषी बक्शी (71, 73 और 69) संयुक्त रूप से 12वें जबकि अवनी प्रशांत (77, 70 और 67) संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर अंतिम दौर में 71 के स्कोर से लेडीज यूरोपीय टूर के डच लेडीज ओपन टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहीं। शुरुआती दो दौर में 71 और 70 का स्कोर बनाने वाली दीक्षा का कुल स्कोर चार अंडर 212 रहा। अन्य भारतीयों में युवा हिताषी बक्शी (71, 73 और 69) संयुक्त रूप से 12वें जबकि अवनी प्रशांत (77, 70 और 67) संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर रहीं। इंग्लैंड की मिमी रोड्स ने दो शॉट की बढ़त के साथ लेडीज यूरोपीय टूर पर अपना तीसरा खिताब जीता। इससे पहले त्वेसा मलिक (74 और 75) कट से चूक गई थी जबकि प्रणवी उर्स ने चिकित्सा कारणों से पहले दौर के बाद हटने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें