फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : तीन मैचों में 17 गोल दागकर विकास क्लब अजेय, फाइनल का टिकट भी कटाया; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Sun, 20 Apr 2025 02:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर भी प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। दर्शकों और अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्हें सम्मान के साथ प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में डाॅ. अंबेडकर ट्राॅफी में खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास क्लब ने हॉकी वाराणसी की ओर से आंबेडकर सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में लीग के अंतिम मैच में वाराणसी क्लब को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन


जाह्नवी ने मैच खत्म होने से दो मिनट पहले कर गोल कर टीम को जीत दिला दी। इस टूर्नामेंट में विकास क्लब की टीम को एक भी हार नहीं मिली। टीम ने तीन मैच खेले और 17 गोल कर विपक्षियों को हरा दिया। 

बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में पहले सेमीफाइनल में विकास क्लब की टीम ने शुरू से तेज खेल दिखाया। सृष्टि पटेल और रोशनी पटेल ने हमले शुरू किए। चौथे मिनट में ही सृष्टि पटेल ने दर्शनीय गोल कर विकास क्लब को 1-0 की बढ़त दिला दी। चार मिनट बाद वाराणसी की गरिमा ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 
विज्ञापन


स्कोर बराबर होने के बाद विकास क्लब की टीम वाराणसी क्लब की डिफेंस लाइन में दरार खोजने लगी। 15वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को रोशनी पटेल ने गोल में बदल कर स्कोर 2-1 कर दिया। हाफ टाइम से दो मिनट पहले सृष्टि पटेल ने रिवर्स फ्लिक से गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। 

दूसरे हाफ में वाराणसी क्लब की टीम ने तेजी दिखाई, लेकिन विकास क्लब की डिफेंस लाइन ने हर आक्रमण को बेकार कर दिया। 32वें मिनट में रोशनी पटेल ने एकल प्रयास से गोल कर स्कोर 4-1 तक पहुंचा दिया। खेल समाप्त होने से दो मिनट पहले जाह्नवी ने गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया।

शतरंज में दिखाई प्रतिभा
रोटरी काशी की ओर संस्था के संस्थापक पॉल हैरिस का जन्मदिन शनिवार को मंडुआडीह के ग्लेनहिल पब्लिक स्कूल में मनाया गया। निजी बैंक की ओर से शतरंज प्रतियोगिता हुई। चार आयु वर्ग में 8-8 बच्चों (32) ने हिस्सा लिया। इसमें 32 प्रतिभागी ने अपना कौशल का प्रदर्शन किया। छात्राओं में 11 वर्ष आयु में देवासी, 14 वर्ष में उन्नति, 17 वर्ष में वंशिका, 19 वर्ष वर्ग में संजना और 11 वर्ष में शिवांग विजयी रहे। संवाद

यूपी मुक्केबाजी टीम की कोच बनीं दीपिका
राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में यूपी महिला मुक्केबाजी टीम की कोच जिले के नेवादा निवासी दीपिका तिवारी को बनाया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 27 अप्रैल तक खेली जाएगी। 
विज्ञापन

कराटे में हुनर दिखाती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
108 पदकों के लिए 300 ने दिखाया दम
नेवादा के सेंट केसीएम स्कूल में शनिवार को जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें तीन वर्ग में कुल 108 पदकों के लिए तीन सौ खिलाड़ियों ने पैतरे आजमाएं। इसमें सब जूनियर की राष्ट्रीय खिलाड़ी अवंतिका सिंह दो स्वर्ण पदक जीत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं।

वहीं 73 पदक जीतकर खिलाड़ियन एंबेसी की टीम ओवरऑल विजेता बनी। प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग में खेली गई। प्रतियोगिता में लगातार स्वर्ण पदक जीत रही अवंतिका सिंह को मुख्य अतिथि हर्ष माधोक ने बतौर पुरस्कार साइकिल दी। 

एसडीसीए को हराकर फाइनल में बॉयज क्लब
अशर्फी नगर स्थित हरिशंकर सिंह स्टेडियम में पांचवी स्व चंद्रभान त्रिपाठी स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल द क्रिकेट बॉयज बनाम एसडीसीए के बीच खेल गया। द क्रिकेट बॉयज 20 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडीसीए की पूरी टीम 13 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें