फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: क्यों टली एशियाड के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक? नई तारीख आई सामने; जानें अब कब होगी मीटिंग

Mon, 12 Oct 2026 05:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेल मंत्रालय की एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर होने वाली बैठक टल गई है। पहले इस बैठक को 13 अक्तूबर को होना था, लेकिन अब ये 15 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्रालय की हाल में संपन्न एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ होने वाली एकदिवसीय बैठक को दो दिन के लिए टाल दिया गया है और अब यह 15 अक्तूबर को होगी। यह बैठक पहले 13 अक्तूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन बैठक की अध्यक्षता करने वाले खेल मंत्री मनसुख मांडविया फिलहाल ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अहमदाबाद में मौजूद हैं।
विज्ञापन


क्या है बैठक का एजेंडा
मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि बैठक अब 15 अक्तूबर को होगी। इस बैठक में विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र विशेष रूप से बैडमिंटन, निशानेबाजी और एथलेटिक्स में अनुभवी खिलाड़ियों का अपेक्षा से कमजोर प्रदर्शन रहने वाला है। भारत ने चार अक्तूबर को संपन्न आइची-नागोया खेलों में 21 स्वर्ण सहित कुल 85 पदक जीते। यह हांगझोउ में पिछले सत्र में हासिल किए गए 106 पदकों के रिकॉर्ड से काफी कम है। आइची-नागोया खेलों में भारत के 21 स्वर्ण पदकों में से 11 आखिरी दो दिन में आए। तीरंदाजों, पुरुष और महिला हॉकी टीम, मुक्केबाजों और महिला गोल्फरों ने शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें