फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेल: खेल मंत्रालय ने 246 टीम अधिकारियों को दी मंजूरी, एथलेटिक्स और क्रिकेट टीम को अधिक महत्वता

Wed, 02 Sep 2026 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों के लिए 246 टीम अधिकारियों को भेजने की मंजूरी दे दी है। 503 एथलीटों के लिए इतने टीम अधिकारी जाएंगे। एथलेटिक्स और क्रिकेट टीमों के साथ सबसे ज्यादा सहायक स्टाफ जाएंगे।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्रालय ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में 36 खेलों में हिस्सा लेने वाले 503 एथलीटों के लिए 246 टीम अधिकारियों या सपोर्ट स्टाफ को मंज़ूरी दी है। एशियाई खेलों का आयोजन इस महीने होना है। खेल मंत्रालय की मंजूर की गई सूची में एथलेटिक्स दल को सबसे ज्यादा 31 लोगों का सहयोगी स्टाफ मिला है जबकि क्रिकेट टीम के साथ 20 अधिकारी होंगे। 
विज्ञापन


एथलेटिक्स दल में कुछ और नाम जोड़े गए
मंत्रालय ने शुरू में खेलों के लिए 492 एथलीटों को मंजूरी दी थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक मुख्य रूप से एथलेटिक्स दल में कुछ और नाम जोड़े गए हैं। अब भारत के कुल दल की संख्या 768 हो गई है, जिसमें चीफ द मिशन सहदेव यादव और चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला जैसे 19 स्टाफ सदस्य भी शामिल हैं। 79 सदस्यों वाले एथलेटिक्स दल में चोटिल भाला फेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा शामिल नहीं होंगे। एथलेटिक्स के लिए सबसे ज्यादा 31 सदस्यों का सपोर्ट स्टाफ है। इसमें नेशनल कोच पी. राधाकृष्णन की अगुआई में 20 कोच शामिल हैं।

दो क्रिकेट टीमों के लिए 20 लोगों के सपोर्ट स्टाफ को मंज़ूरी दी गई है, जिसकी अगुआई वीवीएस लक्ष्मण कर रहे हैं। भारत एशियाड में 36 तरह के खेलों में हिस्सा लेगा। ये खेल चार अक्तूब को खत्म होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें