फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Formula 1: भारत में होगी फॉर्मूला वन रेस की वापसी, केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने की पुष्टि; बताया पूरा प्लान

Mon, 13 Apr 2026 02:35 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फॉर्मूला वन के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पुष्टि की है कि अगले साल भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी।
विज्ञापन
फॉर्मूला वन - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 2027 में भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी। मांडविया ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इस रेस के आयोजन के लिए कम से कम तीन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा, भारत में 2027 में फॉर्मूला वन रेस होगी। पहली रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


लिबर्टी मीडिया ने नहीं की टिप्पणी
भारत इससे पहले फॉर्मूला वन रेस इंडियन ग्रां प्री आयोजित कर चुका है, लेकिन कर और नौकरशाही संबंधी समस्याओं के कारण 2013 में तीसरे संस्करण के बाद इसे फॉर्मूला वन रेस के कैलेंडर से हटा दिया गया था। लिबर्टी मीडिया के स्वामित्व वाली फॉर्मूला वन ने भारत में अपनी वापसी पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 2017 में लिबर्टी मीडिया द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद से इस खेल की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इसमें पहले से ही रिकॉर्ड 24 रेस का कैलेंडर है। हालांकि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण इस महीने सऊदी अरब और बहरीन में होने वाले दो दौर रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें