फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquatics Championship: एक्वाटिक चैंपियनशिप का शुभंकर और लोगो जारी, एशियन गेम्स के लिए महत्वपूर्ण है टूर्नामेंट

Fri, 05 Sep 2025 07:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई एक्वाटिक्स चैंपियनशिप 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक अहमदाबाद में आयोजित होगी। इसके शुभंकर का नाम 'जलवीर' है।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 11वीं एशियाई एक्वाटिक्स चैंपियनशिप का शुभंकर और लोगो जारी किया। यह चैंपियनशिप 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक अहमदाबाद में आयोजित होगी। इसके शुभंकर का नाम 'जलवीर' है। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले एशियाई खेलों का क्वालिफायर है और इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण भी है। मांडविया के साथ भारतीय तैराकी महासंघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन




चैंपियनशिप नवनिर्मित वीर सावरकर खेल परिसर में होगी जिसमें 30 से अधिक देशों के एक हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इस अवसर पर मांडविया ने कहा, यह चैंपियनशिप भारतीय एक्वाटिक्स के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इससे हमारे खिलाड़ियों को एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें