फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cycling: खेल मंत्री मांडविया ने 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का नेतृत्व किया, लवलीना ने गुवाहाटी से समर्थन दिया

Sun, 05 Jan 2025 04:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मांडविया के साथ 150 से अधिक साइकिल सवारों ने उनके लोकसभा क्षेत्र पोरबंदर के उपलेटा में म्यूनिसिपल आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से तालुका स्कूल क्रिकेट ग्राउंड तक पांच किलोमीटर का सफर तय किया।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया - फोटो : Ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के पोरबंदर में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का नेतृत्व किया जबकि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गुवाहाटी से इस पहल का समर्थन किया।
विज्ञापन
Trending Videos

मांडविया के साथ 150 से अधिक साइकिल सवारों ने उनके लोकसभा क्षेत्र पोरबंदर के उपलेटा में म्यूनिसिपल आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से तालुका स्कूल क्रिकेट ग्राउंड तक पांच किलोमीटर का सफर तय किया।

तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बोरगोहेन देश के विभिन्न हिस्सों से अन्य प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के साथ गुवाहाटी में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के क्षेत्रीय केंद्र से साइकिलिंग पहल में शामिल हुईं। पूर्व राष्ट्रमंडल हैवीवेट कुश्ती चैंपियन संग्राम सिंह ने भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपना समर्थन देने का संकल्प लिया। पिछले महीने मांडविया द्वारा शुरू किए जाने के बाद से देश भर में 2500 से अधिक स्थानों पर साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।

मांडविया ने एक विज्ञप्ति में कहा, साइकिल चलाना प्रदूषण का समाधान है। यह अच्छे स्वास्थ्य का मंत्र है। सभी को साइकिल चलानी चाहिए क्योंकि यह फिट रहने के लिए फायदेमंद है। आप एक ग्रुप बना सकते हैं और साथ में साइकिल चला सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2019 में ‘फिट इंडिया’ पहल की शुरुआत की थी। खेल मंत्रालय भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) और ‘माई भारत’ के सहयोग से ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें