फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Calendar 2023: हॉकी विश्व कप से लेकर एशियाई खेलों तक, जानें कब-कहां एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट

Sun, 01 Jan 2023 08:40 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हॉकी विश्व कप से लेकर एशियाई खेलों तक भारत के खिलाड़ी कई टूर्नामेंट में नजर आएंगे। हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत के पास ही है। टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक ओडिशा में होगा। भुवनेश्वर और राउरकेला में सारे मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एथलीट्स के लिए साल 2023 काफी व्यस्त रहने वाला है। 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को देखते हुए यह साल काफी महत्वपूर्ण है। हॉकी विश्व कप से लेकर एशियाई खेलों तक भारत के खिलाड़ी कई टूर्नामेंट में नजर आएंगे। हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत के पास ही है। टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक ओडिशा में होगा। भुवनेश्वर और राउरकेला में सारे मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में 10 से 25 सितंबर तक होना था, लेकिन चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। अब चीन के हांग्झू में ही यह 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित होगा। एएफसी एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन इसी साल कतर में होगा। यह टूर्नामेंट पहले चीन में होना था।

रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार ग्रैंड स्लैम में नहीं दिखेंगे फेडरर
टेनिस में चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अपने समय पर आयोजित होंगे। इस बार दिग्गज रोजर फेडरर के अलावा अमेरिका की सेरेना विलियम्स नहीं दिखेंगी। 16 से 19 जनवरी तक ऑस्ट्रेलियन ओपन, 28 मई से 11 जून तक फ्रेंच ओपन, तीन से 13 जुलाई तक विम्बलडन ओपन और 28 अगस्त से 10 सितंबर तक यूएस ओपन का आयोजन होगा।

सिंधु सहित कई बैडमिंटन स्टार पर नजर
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत पर सबकी नजरें होंगी। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप (14 से 19 मार्च), विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप (21 से 27 अगस्त) और वर्ल्ड टूर फाइनल्स (13 से 17 दिसंबर) अगले साल होने वाले बड़े बैडमिंटन टूर्नामेंट हैं।

नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने उतरेंगे नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा, अविनाश साब्ले और एल्डहोज पॉल जैसे भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट्स देश को अलग-अलग टूर्नामेंट में पदक दिलाना चाहेंगे। अगस्त में हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का मुख्य आयोजन होगा। इसके अलाव एशियाई खेलों और दोहा डायमंडल लीग में इन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कैलेंडर 2023

तारीख टूर्नामेंट खेल जगह
13-29 जनवरी पुरुष हॉकी विश्व कप हॉकी भुवनेश्वर, राउरकेला
16-29 जनवरी ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
31 जनवरी-11 फरवरी खेलो इंडिया यूथ गेम्स विविध खेल मध्य प्रदेश
15-31 मार्च महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप बॉक्सिंग नई दिल्ली
14-19 मार्च ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप बैडमिंटन बर्मिंघम, इंग्लैंड
28 मार्च-2 अप्रैल एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप रेसलिंग नई दिल्ली
1-14 मई पुरुष विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप बॉक्सिंग ताशकंद, उज्बेकिस्तान
3-13 मई एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप वेटलिफ्टिंग जिंजू, दक्षिण कोरिया
5 मई दोहा डायमंड लीग एथलेटिक्स कतर
22-28 मई विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप टेबल टेनिस डरबन, दक्षिण अफ्रीका
28 मई-11 जून फ्रेंच ओपन टेनिस पेरिस, फ्रांस
3-13 जुलाई विम्बलडन ओपन टेनिस लंदन, इंग्लैंड
20 जुलाई- 20 अगस्त महिला फीफा विश्व कप फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड
14-30 जुलाई विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप स्विमिंग फूकूओका, जापान
19-27 अगस्त विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप एथलेटिक्स बुडापेस्ट, हंगरी
21-27 अगस्त विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप बैडमिंटन कोपेनहेगन, डेनमार्क
28 अगस्त - 10 सितंबर यूएस ओपन टेनिस न्यूयॉर्क, अमेरिका
2-17 सितंबर विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप वेटलिफ्टिंग रियाद, सऊदी अरब
3-10 सितंबर विश्व रोइंग चैंपियनशिप रोइंग बेलग्रेद, सर्बिया
16-24 सितंबर विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप रेसलिंग बेलग्रेद, सर्बिया
23 सितंबर- 8 अक्तूबर एशियन गेम्स विविध-खेल हांग्झू, चीन
13-17 दिसंबर वर्ल्ड टूर फाइनल्स बैडमिंटन  घोषित नहीं
घोषित नहीं एएफसी एशियन कप फुटबॉल कतर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें