फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरेन रिजिजू: योगासन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में किया गया शामिल

Fri, 26 Mar 2021 08:26 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, योगासन खेल को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार ने योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित करने के प्रयास के तहत इसे खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया है। रिजिजू ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि सरकार ने देश में योगासन के विकास के लिए राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) को भी मान्यता प्रदान की है।

विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा, योगासन खेल को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया गया है। रिजिजू ने कहा, ‘एनवाईएसएफ को सरकार से मान्यता मिलने से वह सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए वित्तीय सहायता हासिल करने का हकदार बन गया है।’

सरकार ने पिछले साल दिसंबर में योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता प्रदान की थी। योग गुरु बाबा रामदेव की अध्यक्षता में नवंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ का गठन किया गया था। एचआर नागेंद्र इसके महासचिव बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें