फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Olympics: भारतीय खिलाड़ियों का पदक जीतने का सिलसिला जारी, रोल स्केटिंग में तीन स्वर्ण सहित जीते नौ पदक

Sat, 24 Jun 2023 09:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते। सुहालिया परवीन ने रजत पदक जीता था तो उसके बाद पुरुष लेवल दो वर्ग में प्रिंस सोलंकी ने कांस्य पदक जीता, जबकि महिला लेवल तीन वर्ग में मुस्कान ने स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन
स्पेशल ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के कारण स्पेशल ओलंपिक के सातवें दिन शुक्रवार को बर्लिन में कई आउटडोर खेल स्थगित करने पड़े। लेकिन इस दौरान, भारतीय खिलाड़ियों का पदक जीतने का सिलसिला जारी और रोलर स्केटिंग में कई पदक अपने नाम किए। रोल स्केटिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने नौ पदक (3 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य) जीते। निसार (30 मीटर स्लैलम) ने रोल स्केटिंग में स्वर्ण जीता, जबकि दो गुणा 100 मीटर में आर्यन व अभिजीत ने स्वर्ण अपने नाम किए। भारत ने शुक्रवार तक अपने कुल पदकों की संख्या 95 कर ली। उसने 33 स्वर्ण, 37 रजत और 25 कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन


जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते। सुहालिया परवीन ने रजत पदक जीता था तो उसके बाद पुरुष लेवल दो वर्ग में प्रिंस सोलंकी ने कांस्य पदक जीता, जबकि महिला लेवल तीन वर्ग में मुस्कान ने स्वर्ण हासिल किया।

टेबल टेनिस में भारत के तीन पदक पक्के किए। यू21-डी3 वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों के बीच खेले गए फाइनल में विघ्नेश लोकेश्वर नाइक ने गुनेसिन सिंह बेदी को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। महिला एकल 30-डी3 में अलीवेलम्मा गुज्जला पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। पावरलिफ्टिंग में अनुराग प्रसाद ने 93 किलो ग्राम के बेंच प्रेस में तीन स्वर्ण (स्क्वाॅट, डेडलिफ्ट, संयुक्त) और एक रजत पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें