फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में इस हॉकी प्लेयर ने भी लिया था आतंकियों से लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर हमले में आतंकियों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व हॉकी प्लेयर जुगराज सिंह की की कहानी सुनकर आप भी इन्हें सलाम करेंगे। इन्होंने एक बार नहीं दो बार भारत मां की शान के लिए अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले गुरदासपुर के दीनानगर इलाके में 3 आतंकी भारी-भरकम असला-बारुद के साथ थाने में घुस गए थे और बाहर लोगों पर गोलियां चलाने लगे थे। तब पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की संयुक्त टीम ने मुठभेर में आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इसमें एक पुलिसकर्मी समेत सात निर्दोषों की जान भी गई थी।

इस आतंकी कार्रवाई के दौरान पुलिस कार्रवाई में शामिल जुगराज सिंह और कोई नहीं पंजाब पुलिस के एसपी है। इन्होंने भी अपनी टीम के साथ आतंकियों से लोहा लिया और उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया। एसपी जुगराज और कोई नहीं बल्कि पूर्व भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी है। वह 2001 में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे है। (फोटो ट्विटर से)
विज्ञापन

विज्ञापन

हॉकी में उस वक्त जुगराज ने मचा दिया था तहलका

हॉकी में पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट रह चुके जुगराज ने 2001 में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के अलावा 2002 में एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया है। उस वक्त हॉकी में उनका काफी दबदबा हुआ करता था।

अर्जुन अवॉर्ड विजेता जुगराज अपने परिवार में इकलौते हॉकी प्लेयर नहीं है। उनकी बड़ी बहन राजबीर कौर भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुआई कर चुकी है। इतना ही नहीं उनके बहनोई गुरमेल सिंह 1980 में ओलंपिक टीम का हिस्सा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें