फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rugby World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने चौथी बार जीता रग्बी विश्वकप, फाइनल में न्यूजीलैंड को 12-11 से हराया

Sun, 29 Oct 2023 11:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

दक्षिण अफ्रीका पहली टीम बन गई है जिसने चार बार रग्बी विश्वकप खिताब जीता है। 
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका रग्बी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत विजेता दक्षिण अफ्रीका ने अपने खिताब की रक्षा करते हुए न्यूजीलैंड को 12-11 से शिकस्त देकर चौथी बार रग्बी विश्वकप का खिताब जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका पहली टीम बन गई है जिसने चार बार रग्बी विश्वकप खिताब जीता है। वहीं, न्यूजीलैंड के पास अपने पांचवें फाइनल में चौथी बार यह ट्रॉफी जीतने का मौका था। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान सिया कोलिसी ने कहा कि जो लोग दक्षिण अफ्रीका से नहीं है वो लोग नहीं समझ सकते कि यह ट्रॉफी हमारे देश के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। मैं अपने देश के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भी अपने परिवार के साथ इस मुकाबले के दौरान मौजूद थे। फेडरर की मां दक्षिण अफ्रीका से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें