फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय चैंपियन बनना चाहते हैं सौम्यजीत

Thu, 20 Sep 2012 11:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेबल टेनिस के युवा स्टार सौम्यजीत घोष अब राष्ट्रीय चैंपियन बनना चाहते हैं। सौम्यजीत का कहना है कि अब मेरा लक्ष्य सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर कब्जा करना है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने के साथ ही सौम्यजीत अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भी पदक जीतना चाहते हैं। सौम्यजीत ने कहा कि चैंपियनशिप जीतने और राष्ट्रीय चैंपियन बनने के लिए मैं पूरी तरह फिट होने के साथ- साथ फार्म में हूं। और इसके लिए मैं निरंतर अभ्यास कर रहा हूं। फिलहाल सौम्यजीत स्वीडन में पीटरकार्लसन एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं। लंदन ओलंपिक के लिए सौम्यजीत अचंता शरत कमल और एंथनी अमलराज को क्वालीफायर मुकाबले में हराकर टिकट हासिल करने में सफल रहे थे। गौरतलब है कि लंदन ओलंपिक में वह दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें