फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mary Kom: पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम, खुद दिए संकेत

Sun, 29 Mar 2026 03:56 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छह बार की विश्व चैंपियन भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम पेशेवर मुक्केबाजी की ओर कदम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
मैरी कॉम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने रविवार को कहा कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी 43 वर्ष की मैरी कॉम ने कहा कि अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिए अब उनकी उम्र निकल चुकी है।
विज्ञापन


मैरी कॉम ने कहा, छह विश्व चैंपियनशिप जीतना खास रहा। अब मैं उस उम्र में हूं कि देश के लिए अमैच्योर सर्किट पर नहीं खेल सकती। पेशेवर मुक्केबाजी एक नया मौका हो सकता है। अभी इस बारे में सोच रही हूं। मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं ताकि लोगों को बता सकूं कि मैं क्या कर सकती हूं। मैं निजी तौर पर अपनी अकादमी से भी जुड़ी हूं। मैं मणिपुर आती जाती रहती हूं। कई बार मणिपुर के मौजूदा हालात के कारण मुश्किल हो जाती है लेकिन मैं जब नहीं जा पाती हूं तो भी फोन कॉल से अकादमी का कामकाज देखती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें