शीर्ष वरीय भारत की पीवी सिंधु और इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनलिस्ट आरएमवी गुरुसाईदत्त ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मलयेशिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सिंधु ने हांगकांग की एनगेन यी चियुंग को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11-21, 21-18, 21-10 से पराजित किया जबकि 11वीं सीड गुरुसाईदत्त ने जापान के रिची ताकेशिता को 36 मिनट में 21-19, 21-16 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला सातवीं सीड इंडोनेशिया की हेरा देसी से होगा। गुरुसाईदत्त स्थानीय स्टार इस्कंदर जुल्कारनैन से भिड़ेंगे। इन दोनों को छोड़कर अन्य भारतीय के श्रीकांत और समीर वर्मा को प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।