फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: निशानेबाज मेहुली घोष ने तुषार माने के साथ मिलकर किया कमाल, विश्व कप में पक्का किया दूसरा पदक

Tue, 12 Jul 2022 10:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेहुली और माने ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वालिफाइंग में 634.4 का स्कोर किया। हंगरी की इस्तावान पेनी और इसजतर मेसजोरेस 630.3 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन
मेहुली घोष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहुली घोष और शाहू तुषार माने की मिश्रित टीम जोड़ी ने आईएसएसएफ विश्व कप के फाइनल में पहुंच गए हैं और अब स्वर्ण पदक के लिए बुधवार को उनकी हंगरी से टक्कर होगी। मेहुली और माने ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वालिफाइंग में 634.4 का स्कोर किया। हंगरी की इस्तावान पेनी और इसजतर मेसजोरेस 630.3 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


इस बीच 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में शिवार और पलक ने 574 के स्कोर के साथ कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया। शिवा और पलक यूनान की अन्ना कोराकाकी और डियोनियसस की जोड़ी (579) से पीछे रही। सर्बिया की जोरोना और दामिर की ओलंपिक चैंपियन जोड़ी ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें