फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर विजय ‘सेना के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित

Fri, 19 Oct 2012 11:02 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार को शुक्रवार को यहां सेना मुख्यालय पर सेना का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से नवाजा गया। तीनों रक्षा बलों थल सेना, वायु सेना और नौसेना में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर विजय ने कहा, ‘मैं यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे प्रयासों की सराहना की जा रही है।’ नौसेना के मुख्य एडमिरल डीके जोशी द्वारा विजय को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की गई। विजय ने लंदन ओलंपिक खेलों में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

वर्ल्ड नंबर तीन विजय ने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। विजय 22 अक्तूबर को हांगकांग में होने जा रही आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल्स में भाग लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें