फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसएफ: निशानेबाज मनु भाकर को खेल महासंघ में मिली जिम्मेदारी, समिति के लिए चुनी गईं; कब तक होगा कार्यकाल

Tue, 17 Nov 2026 06:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को आईएसएसएफ में अहम जिम्मेदारी मिली है। मनु आईएसएसएफ समिति में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की खिलाड़ी समिति में 2026 से 2030 के कार्यकाल के लिए चुना गया है। मनु उन 10 उम्मीदवारों में शामिल थीं जिन्होंने निशानेबाजी की इस स्पर्धा का प्रतिनिधित्व करने वाले दो पदों के लिए चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


मनु ने किया था नामांकन
इस महीने की शुरुआत में नामांकन के दौरान मनु ने खिलाड़ियों को केंद्र में रखकर खेल के विकास का दृष्टिकोण पेश किया था। उन्होंने दुनिया भर के निशानेबाजों के लिए अधिक सहयोगपूर्ण, टिकाऊ और प्रगतिशील माहौल तैयार करने पर जोर दिया था। उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में ओलंपिक कार्यक्रम में पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा को बरकरार रखने और उसका दीर्घकालिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रयास करना शामिल था। इसके अलावा उन्होंने आईएसएसएफ विश्व कप में खिलाड़ियों के लिए बेहतर पुरस्कार राशि की भी मांग की थी।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा 2010 से 2020 तक आईएसएसएफ की खिलाड़ी समिति के सदस्य रहे थे। उन्होंने 2014 से 2018 तक समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। बिंद्रा को बाद में निशानेबाजी के खेल में उनके योगदान के लिए आईएसएसएफ ब्लू क्रॉस सम्मान से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें