फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Boxing Championship: राष्ट्रीय मुक्केबाजी में गत चैंपियन शिवा थापा की शानदार शुरुआत, सचिन भी जीते

Thu, 09 Jan 2025 10:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

असम के शिवा ने इनायत को 5-0 से हराया। पूर्व विश्व यूथ चैंपिन सचिन सिवाच ने सर्विसेज स्पोर्ट्स बोर्ड के अक्षर को 5-0 से पराजित किया। इस दमदार जीत से उन्होंने खिताब के लिए अपनी तैयारियों का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन
मैच के बाद शिवा थापा - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन शिवा थापा ने वेल्टरवेट (60-65 भारवर्ग) में इनायत खान को हराकर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत की। 2012 लंदन ओलंपिक में क्वालिफाई करने वाले सबसे युवा असम के शिवा ने इनायत को 5-0 से हराया। पूर्व विश्व यूथ चैंपिन सचिन सिवाच ने सर्विसेज स्पोर्ट्स बोर्ड के अक्षर को 5-0 से पराजित किया। इस दमदार जीत से उन्होंने खिताब के लिए अपनी तैयारियों का संकेत दे दिया है। 
विज्ञापन


चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को राजस्थान के देवांश सौलंकी ने उत्तर प्रदेश के विकास सिंह को फ्लाइवेट (47-50 भारवर्ग) में जजों के सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया। इसी भारवर्ग में छत्तीसगढ़ के आशुतोष यादव ने गुजरात के अकलीम खान को मात दी। दो बार के विजेता सर्विसेज स्पोर्ट्स बोर्ड के मुक्केबाजों ने कई श्रेणियों में अच्छा प्रदर्शन किया।

हितेश गुलिया, दीपक, जुगनू और विशाल ने लाइट मिडिलवेट वेल्टरवेट, क्रूसरवेट और हेवीवेट में जीत हासिल की। राजस्थान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रियदर्शिनी (लाइट मिडिलवेट), पुष्पेंद्र सिंह (क्रूसरवेट) और हर्ष चौधरी (हेवीवेट) ने अपने प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाजों को हराया। भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) और उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें