फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कमान संभालेंगे शशिकरण, नेगी और अभिजीत

Fri, 30 Nov 2012 02:26 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण क्लब द्वारा 20 से 30 दिसंबर के बीच शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से ग्रैंडमास्टर  शशिकरण, परिमार्जन नेगी और अभिजीत गुप्ता चुनौती पेश करेंगे। एएआई के अध्यक्ष वी पी अग्रवाल और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भरत सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में ईएलओ रेटिंग रखने वाले पोलैंड के ग्रैंडमास्टर रादोस्लाव वोज्ताजेक को शीर्ष वरीयता प्रदान की गई है जबकि यूक्रेन के एंतोन कोरोबोव को दूसरी वरीयता मिली है। रूस के एवगेनी एलेक्सीव टूर्नामेंट में तीसरे विदेशी खिलाडी हैं जिनकी तीसरी वरीयता है।

भारतीय खिलाडि़यों में शशिकिरण 2676 की रेटिंग के साथ प्रथम स्थान पर हैं। अभिजीत की रेटिंग 2667 और परिमार्जन की रेटिंग 2638 है। टूर्नामेंट डबल राउंड रोबिन फार्मेट में खेला जाएगा जिसमें हर खिलाडी़ एक दूसरे से एक-एक बार काले और सफेद मोहरों से खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें