कराटे का पहला मुकाबला पाकिस्तान के रिजवान अली ने जीता जबकि दूसरा मैच भारत के हिमांशु कौशिक ने जीता। इसके बाद तीसरे दौर में शाहजेब ने भारत के राणा सिंह को मात दी। जीत के बाद शाहजेब ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया।
भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। जब भी दोनों देशों के खिलाड़ी आमने-सामने उतरते हैं तो खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशंसकों का उत्साह आसमान छूने लगता है। ऐसा ही कुछ उस वक्त हुआ जब दुबई में कराटे कॉम्बेट केसी45 में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को 2-1 से मात दी। इसके बाद उन्होंने जो किया, उसने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
दरअसल, कराटे का पहला मुकाबला पाकिस्तान के रिजवान अली ने जीता जबकि दूसरा मैच भारत के हिमांशु कौशिक ने जीता। इसके बाद तीसरे दौर में शाहजेब ने भारत के राणा सिंह को मात दी। जीत के बाद शाहजेब ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया।
पाकिस्तानी एथलीट ने लहराया तिरंगा
दरअसल, शाहजेब ने भारतीय एथलीट को हराने के बाद पहले पाकिस्तान का झंडा लहराया। इसके बाद उन्होंने भारत का झंडा भी फहराया, जिसे देखकर हर कोई गद-गद हो गया। दिलचस्प बात यह है कि शाहजेब और राणा सिंह के बीच हुए इस मैच का आनंद लेने के लिए बॉलीवुड के स्टार सलमान खान भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
'यह मैच शांति के लिए था'- शाहजेब
शाहजेब ने कहा, "यह मुकाबला शांति के लिए खेला गया था। हम दुश्मन नहीं हैं, बल्कि हम तो साथ हैं और साथ रहकर हम कुछ भी कर सकते हैं। मैं चाहता हूं कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर हों, उम्मीद है इससे हम नजदीक आएंगे।"
सलमान खान भी रहे मौजूद
इस दौरान उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा, "मैं यहां आने के लिए सलमान खान को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह मेरे सुपरस्टार हैं। मैं बचपन से आपकी फिल्में देख रहा हूं। आपके सामने लड़ना खुशी की बात है। धन्यवाद।"