फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Senior Shooting World Cup: ह्रदय और नैन्सी ने साधा रजत पदक पर निशाना, भारत के खाते में अब तक पांच मेडल

Sat, 13 May 2023 10:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकू

सार

भारत और चीन के बीच कड़ी होड़ चल रही है। चीन के पदक तालिका में दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हैं जबकि भारत के एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक है।
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद हृदय और नैंसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन ह्रदय हजारिका और हरियाणा की नैन्सी ने यहां चल रहे सीनियर निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्रमश पुरुष और महिला वर्ग का रजत पदक अपने नाम किया। असम के निशानेबाज हजारिका ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। 24 शॉट के मुकाबले में उनका न्यूनतम स्कार 10.1 रहा। इसी तरह नैन्सी का फाइनल में न्यूनतम स्कार 10.2 था। 
विज्ञापन


ह्रदय को हंगरी के जालान पेकलर से हार मिली जिन्होंने भारतीय निशानेबाज के 251.9 के मुकाबले 252.4 का स्कोर किया। उधर नैन्सी की फाइनल के अंतिम दो शॉट से पहले चीन की हैन जियायू के खिलाफ 0.1 की बढ़त थी लेकिन फिनिश बेहतर नहीं हो सकी। चीनी निशानेबाज ने 254.0 का स्कोर किया जबकि नैन्सी 253.3 ही कर सकीं।

अभी विश्वकप दो दिन और चलेगा। भारत और चीन के बीच कड़ी होड़ चल रही है। चीन के पदक तालिका में दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हैं जबकि भारत के एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक है।
विज्ञापन


ह्रदय ने माना कि हंगरी के निशानेबाज जालान बेहतर लय में थे। जालान ने लीमा में हुए पिछले विश्वकप में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह क्वालिफाइंग में 636.2 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांस्य पदक चीन के शेंग लिहाओ ने हासिल किया, जो क्वालिफाइंग में 637.9 के साथ शीर्ष पर रहे थे। ह्रदय 630.3 के साथ सातवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नैन्सी ने भी 631.6 के साथ सातवें स्थान पर रहकर क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें