उत्तराखंड के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग व लक्ष्य सेन ने अपने शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी रखते हुए इंदौर खेली जा रही अखिल भारतीय प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने वर्गों के सिंगल्स खिताब जीते।
चिराग सेन ने अंडर-17 वर्ग के फाइनल में कर्नाटक के एम मिथुन को 21-14, 18-21, 26-24 से हराया। जबकि लक्ष्य सेन ने अंडर-15 वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड के ही वैभव को 21-14, 21-10 से हराया। उन्होंने वैभव के साथ मिलकर डबल्स खिताब भी जीता।