पहली बार चीफ्स गेम में पहुंचीं सेलेना गोमेज
सेलेना और स्विफ्ट को ऐरोहेड स्टेडियम में मैच का आनंद लेते देखा गया। जहां टेलर पांचवीं बार चीफ्स का मैच देखने पहुंचीं, वहीं सेलेना पहली बार स्टेडियम में नजर आईं। उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई। एक यूजर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, 'मेरे माता-पिता टेलर स्विफ्ट के बगल में बैठे हैं। अविश्वसनीय!' कुछ तस्वीरें धुंधली जरूर थीं, लेकिन फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ। कई पोस्ट में दोनों को साथ बैठकर मैच का आनंद लेते देखा गया।
लियोनार्डो डिकैप्रियो भी पहुंचे मैच देखने
सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट ने ध्यान खींचा, जिसमें दावा किया गया कि हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो भी उसी मैच में मौजूद थे। यूजर ने एक छोटा वीडियो भी शेयर किया, जिसने पल भर में लाखों व्यूज़ हासिल किए। डिकैप्रियो कैप और जैकेट पहनकर बैठे दिखे।