15 नवंबर से सात दिसंबर तक त्रिवेंद्रम (केरल) में होने वाली 62वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर शहर के छह निशानेबाज चयनित हुए हैं। यह जानकारी द परफैक्ट राइफल शूटिंग एकेडमी के सचिव अमर निगम ने दी है। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर से एक नवंबर तक देहरादून में हुई 38वीं नार्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित यादव और अभय सिंह का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसी चैंपियनशिप के लिए कोच सीता शर्मा, नंदनी निगम, इकरा अंसारी और सर्वमित्र का चयन पहले ही हो चुका है।