फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पसीना बहा रही मेरठ की बहू

Wed, 18 Sep 2013 01:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 में ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी को लेकर मेरठ की बहू जिम में घंटों पसीना बहा रही है।
विज्ञापन


उनकी मेहनत को देखकर लोग सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं। लेकिन सरकार की बेरुखी इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की तरफ बनी हुई है और उसकी तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।

सोनीपत के गांव खेवड़ा निवासी सीमा पूनिया की शादी सकौती क्षेत्र के गांव टांडा निवासी अंकुश पूनिया से वर्ष 2010 में हुई थी।

मेरठ के पल्लवपुरम फेस दो स्थित परफेक्ट फिटनेस जिम पर अमर उजाला से बातचीत करते हुए सीमा ने बताया कि उन्होंने डिस्कस थ्रो की जूनियर और सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक जीते हैं। वह भारत की पहली महिला एथलीट हैं, जिसने दो बार लगातार मेडल जीता है।
विज्ञापन


सीमा पूनिया स्पोर्ट्स कोटे से करनाल में इंस्पेक्टर हैं। वह पति अंकुश पूनिया के साथ मोदीपुरम की शिव कॉलोनी में रह रही हैं। सीमा ने बताया कि उनके पति अंकुश पूनिया भी डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी हैं। वह हर रोज उसके साथ में जिम करने के लिए आते हैं।

पूनिया ने बताया कि यूपी की ओर से वह खेलती हैं, लेकिन सरकार से उन्हे कोई मदद नहीं मिल रही है। सरकार से अगर मदद मिल जाए तो वह इस क्षेत्र में और भी अपने देश का नाम रोशन कर सकती है।

उन्होंने कहा कि अब उनका ध्यान आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित कर वह जिम में पसीना बहा रही है, और तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


ये है डाइट
राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में जुटी सीमा पूनिया भी अपनी डाइट का बेहद ध्यान रख रही हैं।

एक दिन में वह 15 अंडे और डेढ़ किलो चिकन के अलावा सोयाबीन, दाल, फल और दूध का सेवन करती हैं।

पहले राष्ट्रमंडल खेल, फिर बच्चा
अंकुश पूनिया का कहना है कि अभी उनका और सीमा पूनिया का ध्यान राष्ट्रमंडल खेलों पर है। बच्चे का सुख तो हर कोई चाहता है। बच्चे की प्लानिंग राष्ट्रमंडल खेलों के बाद की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें