फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open: थाईलैंड ओपन में सात्विक-चिराग की जीत से शुरुआत, इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे

Tue, 12 May 2026 06:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में दमदार शुरुआत की है। इस जोड़ी ने अपनी पहली बाधा पार की और अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
चिराग-सात्विक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की है। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोह पुत्रा एरवियांस्याह और बागास मौलाना की जोड़ी को शिकस्त दी। विश्व रैंकिंग में चौथे पायदान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने 64 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले को 21-19, 21-23, 21-10 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


भारतीय जोड़ी ने पिछड़ने के बाद की वापसी
भारतीय जोड़ी शुरुआती गेम में एक समय 11-16 से पीछे चल रही थी। उन्होंने इसके बाद लगातार सात अंक जीतकर मुकाबले में वापसी की। इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए स्कोर 18-18 कर दिया, लेकिन सात्विक और चिराग ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला गेम अपने नाम किया। दूसरा गेम बेहद करीबी रहा। दोनों जोड़ियों के बीच लंबी रैलियां देखने को मिलीं और ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ियों ने मामूली बढ़त बना ली थी। ब्रेक के बाद इंडोनेशियाई जोड़ी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 17-14 की बढ़त हासिल कर ली। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इसका दमदार जवाब दिया, लेकिन इस गेम को मामूली अंतर से गंवा बैठे जिससे मुकाबला निर्णायक गेम तक पहुंच गया।

सात्विक-चिराग का सामना अब मलयेशियाई जोड़ी से
सात्विक और चिराग तीसरे और अंतिम गेम में पूरी तरह हावी नजर आए। उन्होंने शुरुआत से बढ़त बनाई और ब्रेक तक 11-5 से आगे हो गए। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखते हुए आसानी से यह गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय जोड़ी का सामना अब अगले दौर में मलयेशिया के ब्रायन जेरेमी गूंटिंग और मोहम्मद हैकाल से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें