फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing Trails: साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल के लिए कोटा हासिल किया, मीनाक्षी को हराया

Fri, 15 May 2026 06:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

साक्षी चौधरी ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स में मीनाक्षी को हराकर इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के लिए कोटा पक्का कर लिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स के सेमीफाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन को हराने वाली साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए कोटा पक्का कर लिया है। साक्षी ने शुक्रवार को एनआईएस पटियाला में खेले गए फाइनल मुकाबले में 48 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा वर्ल्ड और एशियन चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा को हराया। 
विज्ञापन

साक्षी ने निकहत को दी थी मात 
मीनाक्षी 51 किलोग्राम वर्ग में आ गई थीं। वहीं, अस्ताना में 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में 54 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली साक्षी ट्रायल्स के लिए 51 किलोग्राम वर्ग में उतरी थीं। फाइनल में हारने वाले मुक्केबाज का चयन 15 से 20 जून तक चीन के गुइयांग में होने वाले विश्व मुक्केबाजी कप के लिए किया जाएगा, जबकि विजेता मुक्केबाज को हर चार साल में होने वाले इन दोनों बड़े इवेंट्स के लिए कोटा मिलेगा। इससे पहले सेमीफाइनल में साक्षी ने दो बार की वर्ल्ड चैंपियन, राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन को शानदार प्रदर्शन के दम पर हराकर चौंका दिया था। वहीं, मीनाक्षी ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नीतू घंघास को मात दी।

51 किलोग्राम वर्ग में इस बार युवा मुक्केबाज देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकहत और नीतू दोनों हारकर बाहर हो चुकी हैं। पिछले महीने मंगोलिया के उलानबटार में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वत: प्रवेश हासिल करने में नाकाम रहने के बाद निकहत को ट्रायल्स में उतरना पड़ा था। वह कॉन्टिनेंटल मीट के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन चीन की वू यू से 0-5 से हार गईं। वू यू मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
विज्ञापन

कब हैं राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल?
इसके अलावा, सचिन सिवाच (पुरुष 60 किलोग्राम), प्रीति पवार (महिला 54 किलोग्राम) और प्रिया घंघास (महिला 60 किलोग्राम) ने उलानबटार में हुई एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बाद एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स दोनों के लिए क्वालिफाई किया। जैस्मिन लैम्बोरिया (महिला 57 किलोग्राम) और अरुंधति चौधरी (महिला 70 किलोग्राम) ने केवल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई किया, क्योंकि उनका भार वर्ग एशियाई खेल कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से दो अगस्त तक ग्लासगो में होंगे। इसके बाद 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान के आइची-नागोया में एशियाई खेल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें