फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Boxing Cup: साक्षी ने विश्व मुक्केबाजी कप में किया शानदार प्रदर्शन, 54 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 06 Jul 2025 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की युवा विश्व चैंपियन साक्षी ने रविवार को फाइनल में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और अमेरिका की योसलाइन पेरेज को सर्वसम्मत फैसले में हराया।
विज्ञापन
विश्व मुक्केबाजी कप - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की मुक्केबाज साक्षी ने दूसरे विश्व मुक्केबाजी कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। दो बार की युवा विश्व चैंपियन साक्षी ने रविवार को फाइनल में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और अमेरिका की योसलाइन पेरेज को सर्वसम्मत फैसले में हराया। इस तरह साक्षी ने इस टूर्नामेंट को भारत को पहला स्वर्ण दिलाया। 
विज्ञापन


भारतीय दल ने विश्व मुक्केबाजी कप में अच्छा प्रदर्शन किया है और कुल 11 पदक पक्के किए हैं। भारत ने ब्राजील में पहले चरण में एक स्वर्ण और एक रजत सहित छह पदक जीते थे। पहले सत्र में चार भारतीय मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया और साक्षी ने गति और सटीक पंच के संयोजन के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

इससे पहले मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में स्थानीय दावेदार नाजिम काइजाइबे को कड़ी चुनौती दी लेकिन 2-3 के खंडित फैसले से हार गईं। जुगनू (पुरुष 85 किग्रा) और पूजा रानी (महिला 80 किग्रा) को भी अपने-अपने फाइनल में हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जुगनू को कजाकिस्तान के बेकजाद नूरदौलेटोव के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा जबकि पूजा को आस्ट्रेलिया की एसिटा फ्लिंट के खिलाफ इसी अंतर से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें