फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलियन सुपर सीरीज पर साइना ने किया कब्जा

Sun, 29 Jun 2014 02:05 PM IST
टीम डीजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीत ली है।
विज्ञापन


साइना ने स्पेन की कैरोलाइना मारिन को 21-18, 21-11 से शिकस्त दी।

करीब 43 मिनट चले फाइनल मुकाबले में साइना ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 750,000 डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा

इससे पहले सेमी फाइनल में साइना ने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी शिजियान वांग को हराया था। साइना ने 21-19, 16-21, 21 -15 से शिजियान वांग को शिकस्त दी थी।

इस साल साइना का ये दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में हुए इंडियन ग्रां प्री में भी शानदार जीत दर्ज की थी।

छठी वरीयता प्राप्त साइना का कैरोलाइना से इससे पहले एक बार ही मुकाबला हुआ है। जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी। ये मुकाबला पिछले साल इंडोनेशिया में हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें