फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना को एक और झटका, फिर लुढ़की रैंकिंग

Thu, 31 Oct 2013 05:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब फार्म से जूझ रही भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की महिला खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में गिरावट जारी है।
विज्ञापन


साइना बृहस्पतिवार को जारी ताजा रैंकिंग में फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के दूसरे राउंड से हारकर बाहर होना साइना को काफी महंगा पड़ा है। साइना गत सप्ताह भी रैंकिंग में गिरकर छठे नंबर पर पहुंच गई थी।

वहीं युवा सनसनी पीवी सिंधू एक स्थान ऊपर चढ़कर फिर से टॉप-10 में पहुंच गई हैं।

दूसरी ओर, पुरुष रैंकिंग में पी कश्यप एक स्थान गिरकर 12वें नंबर पर खिसक गए हैं। आरएमवी गुरूसाईंदत्त दो स्थान के सुधार के साथ टॉप 20 में शामिल हो गए हैं वह अब 19वें नंबर पर है।
विज्ञापन


अजय जयराम 26वें नंबर पर हैं जबकि के श्रीकांत तीन स्थान की उछाल के साथ 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बीसाई प्रणीत चार स्थान की छलांग के साथ 36वें नंबर पर पहुंच गए है। आनंद पवार 33वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें