फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म अवॉर्ड के लिए मना किए जाने पर भड़कीं साइना

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पद्म अवॉर्ड के लिए उनको नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक खेल मंत्रालय ने इस साल मिलने वाले पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए साइना की दावेदारी कुछ नियमों का हवाला देते हुए खारिज कर दी थी।

भारतीय बैडमिंटन महासंघ (बीएआई) ने पद्म अवार्ड के लिए साइना के नाम की सिफारिश खेल मंत्रालय से की थी। मंत्रालय ने पद्म अवॉर्ड के लिए 2 बार के ओलंपिक पुरस्कार विजेता पहलवान सुशील कुमार को वरीयता देते हुए उनका चयन किया।
विज्ञापन


2010 में पद्मश्री सम्मान हासिल कर चुकीं साइना ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया, "मुझे पता चला है कि खेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को स्पेशल केस के तौर पर सुशील कुमार का नाम पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए भेजा है।"

उन्होंने कहा, "दिशा-निर्देशों के मुताबिक 2 पद्म अवॉर्ड के बीच में 5 साल का अंतराल होना जरूरी है। अगर सुशील कुमार का नाम भेजा जा सकता है तो मेरा क्यों नहीं? मैं 5 साल का अंतराल भी पूरा कर चुकी हूं। मुझे खराब लग रहा है।"

24 साल की साइना का कहना है कि पिछले साल उनकी दावेदारी को '5 साल का अंतर' होने के नियम के आधार पर खारिज कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "सुशील कुमार को 2011 में पद्मश्री दिया गया था, उन पर भी 5 साल के अंतराल वाला नियम लागू होता है लेकिन उनके नाम की सिफारिश कर दी गई।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पिछले साल जब मैंने पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए अपनी फाइल भेजी तो मंत्रालय ने कहा कि नहीं, आपको 5 साल का अंतराल पूरा करना होगा। इस साल मैंने दोबारा आवेदन किया लेकिन फिर भी मेरे नाम की सिफारिश नहीं की गई।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें