साइना ने किया अक्षय खन्ना स्टेप, पापा की सरप्राइज एंट्री
हाल ही में एक आउटिंग के दौरान साइना नेहवाल ने फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री सीन वाली स्टाइलिश स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश की, लेकिन असली शो-स्टीलर रही उनकी पापा की एंट्री, जो वीडियो के बीच में अक्षय के पिता और दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना की तरह पोज करते दिखे। इस ट्विस्ट ने वीडियो को और भी मजेदार और वायरल बना दिया। साइना ने वीडियो के साथ लिखा, 'जब आप हो अक्षय खन्ना फैन और पापा हों विनोद खन्ना फैन।' फैंस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि साइना का स्वैग और पापा की टाइमिंग, दोनों परफेक्ट हैं।
FA9LA बना नया सोशल मीडिया एंथम
फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री के दौरान बैकग्राउंड में बजने वाला FA9LA अब हर जगह सुनने मिल रहा है। इस धांसू ट्रैक को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने कंपोज किया है और इसे अब फिल्म का सबसे ज्यादा रीप्ले होने वाला ऑडियो क्लिप माना जा रहा है। फिल्म के लीड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर ट्रेंड को और जोरदार बना दिया और लिखा, 'मूवी का यह ट्रैक मैं आपसे शेयर कर रहा हूं।'