फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ओपन: साइना का जीत से आगाज

Wed, 24 Apr 2013 10:27 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में मिली अप्रत्याशित हार के बाद पहली बार कोर्ट में उतरीं साइना नेहवाल ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज में शानदार आगाज किया है।
विज्ञापन


सीरी फोर्ट ऑडीटोरियम में टॉप सीड साइना ने इंडोनेशिया बेलाट्रिक्स मनुपुति को आसानी से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली।

पिछली बार इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले पांचवी सीड पी कश्यप का बोरिया-बिस्तर पूर्व ओलंपिक चैंपियन इंडोनेशिया के वेटरन तौफीक हिदायत ने पहले दौर में बांध दिया।

लेकिन इससे पहले क्वालीफाई करके आए युवा के श्रीकांत ने चौथी सीड डेनमार्क के जेन ओ जोर्गेनसेन को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

घुटने की चोट के बाद लंबे समय बाद बिना टेप बांधे खेल रही साइना ने पहले गेम में आक्रमण को अपनाया। उन्होंने इस दौरान जोरदार स्मैश लगाए।

पहला गेम 21-12 से जीतने के बाद दूसरे गेम में वह संभलकर खेलीं। हालांकि मैच में वह अपने पुराने टच में नजर नहीं आईं। बावजूद इसके 21-15 से गेम जीतकर उन्होंने दूसरे दौर में यूई हाशीमोतो से भिड़ने का अधिकार प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


साइना ने स्वीकार किया कि उन्होंने आक्रमण किया था और ज्यादातर अंक स्मैश पर जीते। हालांकि विरोधी काफी प्रतिभाशाली है लेकिन अच्छे क्रासकोर्ट जड़ने के बावजूद वह धीमी थी।

चीनी और बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी के बारे में उन्होंने कहा कि कैलेंडर इतना कठिन है कि टॉप खिलाड़ियों के लिए सभी टूर्नामेंट खेलना संभव नहीं है।

आठवीं सीड पीवीवी सिंधू ने चीनी जू याओ को तीन गेमों में 17-21, 21-18, 21-14 से हराया।

इससे पहले कश्यप को तौफीक ने 13-21, 23-21, 21-18 से कड़े संघर्ष में पराजित किया। लेकिन श्रीकांत ने ओ जोर्गेनसन को 21-7, 18-21, 21-12 से हरा तहलका मचा दिया।

ज्वाला गट्टा मिक्स डबल्स में वी दीजू के साथ पहले दौर में जीत गईं लेकिन विवादास्पद प्रजाक्ता सावंत के साथ महिला डबल्स में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अजय जयराम ने रूस के व्लादीमीर मालकोव को 21-17, 21-17 हराया। वहीं गुरूसाईदत्त ने मजबूत इंडोनेशिया टॉमी सुगियार्तो को 21-16, 21-17 से हराया। आनंद पवार ने जापानी ताकुमा उएडा को तीन गेमों में हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें