फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेंक पर जीत से साइना सेमीफाइनल में

Fri, 14 Dec 2012 09:30 PM IST
शेनझेन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपनी हार के सिलसिले को तोड़ते हुए निर्णायक मुकाबले में दूसरी सीड जर्मनी की जूलियन शेंक को लगातार गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर सत्र के अंतिम बैडमिंटन टूर्नामेंट बीडब्लूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। साइना के ग्रुप ‘बी’ से थाईलैंड की गैर वरीय खिलाड़ी रत्चानोक इंतानोन अपने तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर रहीं और उन्होंने ग्रुप में टाप पर रहते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन


इंतानोन ने अंतिम ग्रुप मैच में डेनमार्क की टाइन बौन को 21-15, 21-14 से हराकर साइना के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया। साइना का शनिवार को सेमीफाइनल में ग्रुप ‘ए’ की विजेता और टाप सीड चीन की जुईरूई ली के साथ मुकाबला होगा। लंदन ओलंपिक की तरह साइना को यहां भी भाग्य का सहारा मिला। टूर्नामेंट में साइना का भाग्य बौन और इंतानोन के मैच पर टिका हुआ था।

यदि बौन जीत जातीं तो साइना को बाहर हो जाना पड़ता। लेकिन साइना ने जिस तरह दूसरी सीड शेंक को लगातार गेमों में पराजित किया था उसका उन्हें फायदा मिला। आखिर में गेम जीतने का अंतर ही साइना के काम आया। साइना ने ग्रुप में तीन गेम जीते और चार हारे जबकि बौन ने तीन गेम जीते लेकिन पांच गेम हारे। साइना को टूर्नामेंट के अंतिम चार में बने रहने के लिए शेंक को हर हाल में हराना था और उन्होंने 38 मिनट में यह काम कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें