फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting World Cup Final: विश्व कप फाइनल में रुद्रांक्ष-बबूता और इलावेनिल का निराशाजनक प्रदर्शन, पदक से चूके

Sat, 06 Dec 2025 07:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

भारतीय निशानेबाजों ने विश्व कप फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन किया। रुद्रांक्ष पाटिल, अर्जुन बबूता और इलावेनिल पदक नहीं जीत सके। सबसे ज्यादा निराश इलावेनिल ने किया जो फाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकीं। 
विज्ञापन
अर्जुन बबूता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल और पेरिस ओलंपिक फाइनल तक पहुंचे अर्जुन बबूता शनिवार को सत्र के आखिरी आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पदक जीतने से चूककर क्रमशः चौथे और छठे स्थान पर रहे। इलावेनिल वलारिवन भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पिछड़ गईं। वह क्वालिफिकेशन दौर में नौवें स्थान पर रहीं और आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। 
विज्ञापन

चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे थे रुद्रांक्ष
2022 के विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष ने इस सत्र में ब्यूनस आयर्स में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया था। वह 631.9 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन दौर में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। बबूता ने 633.3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में रुद्रांक्ष ने 209.9 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन

फाइनल में जगह नहीं बना सकीं इलावेनिल
स्वीडन के पूर्व विश्व चैंपियन विक्टर लिंडग्रेन ने 253.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और 5,000 यूरो की पुरस्कार राशि जीती। पेरिस ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक के विजेता चीन के शेंग लिहाओ ने 252.6 के स्कोर से रजत पदक और 4,000 यूरो की राशि जीती। एक और दिग्गज हंगरी के इस्तवान पेनी ने कांस्य पदक जीता। काहिरा में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली इलावेनिल आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। वह क्वालिफिकेशन में 630 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं। ट्रैप में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जोरावर संधू 12 निशानेबाजों में नौवें स्थान पर रहे। यह अनुभवी निशानेबाज शॉटगन प्रतियोगिता में भारत से एकमात्र निशानेबाज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें