फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्थ में WWE रिंग में क्रिकेट फीवर: रोमन रेन्स बने 'विराट कोहली'! बैट से ब्रोन्सन रीड की जमकर की धुनाई, VIDEO

Sun, 12 Oct 2025 02:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

रोमन ने विराट कोहली की तरह बल्ला घुमाते हुए ब्रोन्सन रीड पर वार किया और स्ट्रेट ड्राइव अंदाज में हमला किया। इसके बाद किसी शतकवीर की तरह रोमन ने बल्ले को ऊंचा उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
रोमन रेन्स ने ब्रोन्सन रीड की धुनाई की - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्थ में शनिवार को हुए WWE क्राउन ज्वेल 2025 में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। अमेरिकी रेसलिंग सुपरस्टार रोमन रेन्स इस बार अपने पारंपरिक अंदाज से हटकर पूरी तरह क्रिकेट मोड में दिखाई दिए। मैच के दौरान उन्होंने न केवल अपने प्रतिद्वंदी ब्रोन्सन रीड को पटखनी दी, बल्कि ऐसा करतब दिखाया जिससे सोशल मीडिया पर धमाका हो गया। दरअसल, रेन्स रिंग में क्रिकेट बैट लेकर पहुंचे और वह भी ठीक उसी अंदाज में जैसे भारतीय स्टार विराट कोहली मैदान में बल्ला घुमाते हैं!
विज्ञापन
Trending Videos

क्रिकेट बैट के साथ धमाकेदार एंट्री
इस हाई-वोल्टेज मैच में जैसे ही रोमन रेन्स एरीना में उतरे, दर्शकों ने उनके नाम के नारे लगाए। यह एक ऑस्ट्रेलियन स्टाइल स्ट्रीट फाइट थी और इसमें अलग अलग हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता था। लड़ाई के बीच में उन्होंने रिंग के पास रखे एक बॉक्स को खोला और उसमें से क्रिकेट बैट निकाल लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने उसी बॉक्स से दो रग्बी बॉल भी निकाले और एक बॉल को पॉल हेमन पर और दूसरे को ब्रोन्सन पर फेंक दिया।

फिर उन्होंने ब्रोन्सन रीड पर बल्ले के निचले हिस्से हमला किया। फिर उन्हें रिंग में ले गए। इसके बाद रोमन ने विराट कोहली की तरह बल्ला घुमाते हुए ब्रोन्सन रीड पर वार किया और स्ट्रेट ड्राइव अंदाज में हमला किया। इसके बाद किसी शतकवीर की तरह रोमन ने बल्ले को ऊंचा उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।



यह शायद WWE इतिहास में पहली बार था जब किसी रेसलर ने अपने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए क्रिकेट बैट का इस्तेमाल किया। रोमन का यह स्टाइलिश क्रिकेट मूव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बैट से शॉट खेलने की एक्टिंग करते हुए स्ट्रेट ड्राइव की नकल करते हैं और फिर विरोधी पर वार करते हैं।

सोशल मीडिया पर रोमन का जलवा
यह वीडियो कुछ ही घंटों में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच ट्रेंड करने लगा। भारतीय यूजर्स ने मज़ाक में लिखा- रोमन रेन्स बन गए विराट कोहली! कई लोगों ने कहा कि शायद पर्थ में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे से पहले ही क्रिकेट का रंग WWE में चढ़ गया।




अब पर्थ में कोहली की असली वापसी की बारी
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 19 अक्तूबर से पर्थ में शुरू होगी। विराट कोहली, जो हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर थे, इस मैच से वापसी करेंगे। कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वनडे पर फोकस कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह सोमवार तक भारत लौटकर टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।
विज्ञापन

कोहली के साथ रोहित की वापसी
इस सीरीज में तीन वनडे (19, 23 और 25 अक्तूबर) खेले जाएंगे, जिसके बाद भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा। लेकिन उससे पहले, पर्थ की धरती पर क्रिकेट बैट के साथ रोमन रेन्स का WWE अवतार फैंस के लिए यादगार बन गया है। कोहली के साथ रोहित शर्मा भी सीरीज में वापसी करेंगे। कोहली की तरह रोहित भी टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। रोहित को वनडे की कप्तानी से हटाया गया है और वह बतौर बल्लेबाज उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें