फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी के बाद टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर ने की सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली इस बार टीम इंडिया के एक बाद एक खुशियां लेकर आई है। पहले हरभजन सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ शादी की। फिर टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी बॉलीवुड अदाकारा हेजल कीच के साथ सगाई कर ली।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद ही टीम इंडिया के एक और बड़े क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने भी ऐलान किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल गौतम के साथ सगाई कर ली है। रॉबिन ने सगाई का ऐलान अपने जन्मदिन के ठीक अगले दिन किया। 11 नवंबर को उन्होंने शीतल के साथ अपना बर्थडे मनाया था।

रॉबिन अपनी गर्लफ्रेंड शीतल गौतम को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरे मीडिया में तब आई जब दोनों को एक साथ देखा गया।
विज्ञापन

लंबी है रॉबिन और शीतल की प्रेम कहानी

वर्ल्ड कप 2007 और टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा एक या दो साल नहीं काफी लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड शीतल को डेट कर रहे थे। हालांकि शीतल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हो पाई है।

अपने जन्मदिन के ठीक अगले दिन 12 नवंबर को रॉबिन उथप्पा ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट में यह तस्वीर शेयर की और साथ में लिखा है कि "अब ऑफिशियल इंगेज"।

रॉबिन अपनी गर्लफ्रेंड शीतल के बारे में कहते रहे हैं कि उन्होंने हर अच्छे और बुरे वक्त पर उनका साथ दिया और शीतल से बढ़कर उन्हें और दूसरा कोई जीवनसाथी नहीं मिल सकता।

जुलाई 2015 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रॉबिन इस वक्त रणजी क्रिकेट में कर्नाटक टीम का हिस्सा हैं। रॉबिन टीम में ओपनर बल्लेबाज काफी धमाल कर चुके हैं लेकिन उन्हें टेस्ट टीम में कभी जगह नहीं मिली। अभी तक 46 वनडे मैच खेल चुके रॉबिन 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। टी-20 में उनके नाम एक फिफ्टी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें