फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितु के नेतृत्व में द. अफ्रीका जाएगी हॉकी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुभवी मिडफील्डर रितु रानी को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली भारत की 26 सदस्यीय हॉकी टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
विज्ञापन

फुलबैक दीपिका को इस दौरे पर भारत की उप-कप्तान होंगी। इस साल रियो में होने वाले वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के सिलसिले में भारतीय महिला हॉकी टीम 20 फरवरी से 1 मार्च तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी।

इस दौरे पर भारत की महिला  मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ जर्मनी और स्कॉटलैंड की टीमों के खिलाफ दो दो मैच खेलेगी।  इसके अलावा भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 महिला टीम के खिलाफ भी मैच खेलेगी।
विज्ञापन

 
भारत के चीफ कोच ऑस्ट्रेलिया के नील हागुड ने कहा, "गुवाहाटी में 7से 11 फरवरी तक दक्षिण एशियाई खेलों के बाद हमारी निगाहें रियो ओलंपिक की तैयारी की मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका में जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और स्कॉटलैंड सरीखी दुनिया की तीन टॉप टीमों के खिलाफ मैचों पर रहेगी।"
विज्ञापन

ये होगी भारतीय टीम

भारत के चीफ कोच ऑस्ट्रेलिया के नील हागुड ने आगे कहा "हमने दक्षिण इसलिए ज्यादा बड़ा दल चुना है जिससे कि हम और ज्यादा संभावितों को आंक रखे। भारत का यह दक्षिण अफ्रीकी दौरा भी भारत की लड़कियों को रियो ओलंपिक से पहले किए अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिलाने का हिस्सा है।"

भारत की टीम : गोलरक्षक :सविता, रजनी इतिमारूप्पू, योगिता बाली। रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का, दीपिका ( उप-कपतान), नमिता टोपो, जसप्रीत कौर, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानू पुखरंबम, गुरजीत कौर, रश्मिता मिंज। मध्यपंक्ति : रितु रानी (कप्तान), लालिमा मिंज, नवजोत कौर, हनियालुअम लाल राउत फेली, रेणुका यादव, लिली चानू मयंगबम, नरिंदर कौर, निकी प्रधान, मनप्रीत कौर । अग्रिम पंक्ति : रानी रामपाल, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थॉकचोम, प्रीति दुबे, नवप्रीत कौर ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें