फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U22 Boxing Championship: एशियाई मुक्केबाजी में रीतिका का गोल्डन पंच, भारत चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहा

Mon, 11 Aug 2025 08:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

प्रतियोगिता के आखिरी दिन पांच भारतीय मुक्केबाजों में से सिर्फ रीतिका ही भारत को स्वर्ण पदक दिला सकीं। वह रक्षण और आक्रमण के शानदार तालमेल से कजाखस्तान की मुक्केबाज असेल तोकतास्यन को मात देकर अंडर-22 वर्ग में भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
मुक्केबाज रीतिका - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की रीतिका ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अंडर-22 आयुवर्ग में महिलाओं की 80+ श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत प्रतियोगिता में ओवरऑल चौथे स्थान पर रहा। अंडर-22 में भारतीय दल ने 13 और अंडर-19 में 14 पदक हासिल किए। अंडर-19 में तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य के साथ भारत दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आखिरी दिन पांच भारतीय मुक्केबाजों में से सिर्फ रीतिका ही भारत को स्वर्ण पदक दिला सकीं। वह रक्षण और आक्रमण के शानदार तालमेल से कजाखस्तान की मुक्केबाज असेल तोकतास्यन को मात देकर अंडर-22 वर्ग में भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाने में सफल रहीं। रीतिका ने फाइनल में कजाखस्तान की एसेल तोकतासिन को पराजित किया। मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ने रक्षण और आक्रमण का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। 

सुबह के सत्र में यात्री पटेल ने 57 भारवर्ग में रजत पदक दिलाया। उन्हें फाइनल में उज्बेकिस्तान की खुमोराबोनू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। प्रिया को 60 किलो भारवर्ग के फाइनल में चीन की यू टियान के खिलाफ कड़े मुकाबले में पराजय मिली। पुरुष वर्ग में नीरज 75 भारवर्ग के खिताबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान के शावकातजोन बोलाटेव से और 90+ भारवर्ग में ईशान कटारिया उज्बेकिस्तान के खलीमजोन मामासोलिव से पराजित हो गए जिससे दोनों भारतीय पुरुष मुक्केबाजों ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें