फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब ने राष्ट्रीय खेलों में किया शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीता

Tue, 04 Feb 2025 03:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रहीं हरियाणा की 18 वर्षीय खिलाड़ी अनमोल ने दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी अनुपमा को 21-16, 22-20 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
अनमोल खरब - फोटो : @Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल अरब ने देहरादून में खेले जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। अनमोल ने महिला एकल फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अनुपमा उपाध्याय को सीधे गेम में हराया। अनमोल ने पिछले साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह दिसंबर में गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। उन्होंने पिछले साल बेल्जियम और पोलिश इंटरनेशनल में खिताब जीते थे।
विज्ञापन


एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रहीं हरियाणा की 18 वर्षीय खिलाड़ी अनमोल ने दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी अनुपमा को 21-16, 22-20 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन की अन्य स्पर्धाओं में सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ ने मिश्रित युगल फाइनल में दीप रामभिया और अक्षय वारंग को 21-11, 20-22, 21-8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष युगल में नितिन एचवी और प्रकाश राज एस ने एकतरफा फाइनल में वैभव और आशिथ सूर्या को 21-16, 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें