फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों का महाकुंभ आज से, ओलंपिक कार्निवल के लिए हो जाएं तैयार

Fri, 05 Aug 2016 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रियो ओलंपिक - फोटो : Getty
विज्ञापन
चार सालों के इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हुईं। अब शुरू हो रहा है 17 दिन का मेला। लंदन से गुजरने के बाद ओलंपिक खेलों का कारवां अब अपने अगले पड़ाव रियो पहुंच गया है। ब्राजीलियन संस्कृति और विरासत की जुगलबंदी से सजे रंग 31वें ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हर किसी को सराबोर कर देंगे।
विज्ञापन


भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह साढ़े चार बजे होने वाले उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा करेंगे। भारत के नजर‌िए से यह ओलंपिक एक नई उम्मीद बनकर आया है।

उम्मीद करीब सवा अरब की आबादी को अभिनव बिंद्रा के बाद उसका दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड मेडलिस्‍ट मिलने की और उम्मीद भारत के सबसे सफल ओलंपिक अभियान की। लंदन मं 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल छह पदक अपने नाम करने वाले भारत को इस बार शूटिंग,बॉक्‍सिंग, कु्श्‍ती, टेनिस और तीरंदाजी में पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें