फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: राष्ट्रीय खेलों से दूर दिग्गज खिलाड़ी, रवि कुमार और जेरेमी लालरिननुंगा समेत ये एथलीट बाहर

Thu, 29 Sep 2022 09:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत भी इन खेलों का हिस्सा नहीं होंगे। इन खेलों का मुख्य आकर्षण टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण जीतने वाले अचिंता शेउली होंगे।
विज्ञापन
रवि कुमार दहिया, जेरेमी लालरिननुंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं का राष्ट्रीय खेल में खेलना अनिवार्य किया गया था, लेकिन कई पदक विजेताओं ने चोट का हवाला देकर इन खेलों से किनारा कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग के बाद टोक्यो में ही कांस्य जीतने वाले पहलवान रवि कुमार और रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट साक्षी मलिक इन खेलों में दिखाई नहीं देंगी।
विज्ञापन


एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पहलवान दीपक पूनिया, वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा, रजत पदक विजेता संकेत सर्गर, गुरदीप सिंह भी राष्ट्रीय खेलों में नहीं खेलेंगे। इन सभी ने चोटिल होने का हवाला दिया है। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत भी इन खेलों का हिस्सा नहीं होंगे।

मीराबाई चानू होंगी आकर्षण
वहीं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 76 किलो में कांस्य जीतने वाली पहलवान पूजा सिहाग भी इन खेलों में नहीं खेल रही हैं। हाल ही में उनके पति का देहांत हो गया था। अब इन खेलों का मुख्य आकर्षण टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण जीतने वाले अचिंता शेउली, पहलवान नवीन, दिव्या काकरान, पूजा गहलोत, दीपक, मोहित, शटलर एचएस प्रणय, एथलीट अविनाश साबले, ट्रिपल जंपर एल्डोस पॉल, लांग जंपर मुरली श्रीशंकर, फेंसर भवानी देवी, वेटलिफ्टर बिंदिया रानी होंगे। सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से ही चोटिल चल रही हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता नयनमोनी की जीत से शुरुआत
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता लॉन बाउल्स खिलाड़ी नयनमोनी सैकिया ने राष्ट्रीय खेलों में असम की ओर से खेलते हुए बुधवार को दो एकल और एक टीम गेम में जीत दर्ज की। उन्होंने गुजरात की वैशाली मकवाना और पश्चिम बंगाल की बीना शाह को हराया। असम टीम ने मणिपुर को 33-3 से हराया। नेटबॉल में गुजरात पुरुष टीम ने पंजाब को 57-33 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

सेमीफाइनल में गुजरात का सामना ग्रुप बी की विजेता हरियाणा से होगा। दूसरा सेमीफाइनल दिल्ली और तेलंगाना में होगा। रग्बी 7 में पश्चिम बंगाल ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। शूटिंग मुकाबले बृहस्पतिवार से शुरू होंगे। इनमें लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता विजय कुमार भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें