फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीला ने अपने अध्यक्ष को किया बर्खास्त

Sat, 16 Feb 2013 08:49 PM IST
फुकेट (थाईलैंड)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड की कुश्ती को साल 2020 ओलंपिक से हटाने की सिफारिश के बाद इस खेल की विश्व संस्था (फीला) ने अपने अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया। फुकेट में कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को शुरू हुई। इस बैठक में फीला अध्यक्ष स्विट्जरलैंड के राफेल मार्टिनेटी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


फीला के उपाध्यक्ष टोमियाकी पुकुदा ने कहा कि विश्व संस्था अपनी बैठक में कुश्ती के मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा करेगी। फुकुदा ने कहा, ‘हम उस रणनीति पर चर्चा करेंगे जिससे कुश्ती को ओलंपिक में बरकरार रखा जा सके। लेकिन यदि शनिवार को कोई फैसला नहीं हो पाता है तो रविवार को चर्चा जारी रखी जाएगी।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें