फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 विश्व कप फुटबाल, राठौर ने नेहरू स्टेडियम का किया अचानक दौरा

Wed, 06 Sep 2017 05:51 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
राज्यवर्धन राठौर - फोटो : twitter
विज्ञापन
ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौर को पीएम मोदी ने देश का नया खेल मंत्री बनाया है। अहम पद मिलने के बाद राठौर भी सक्रिय हो गए हैं। 2010 में कॉमनवेल्‍थ गेम होने के बाद भारत में अब आगामी अक्टूबर माह से फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबाल का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे विश्वस्तरीय आयोजन को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्री राठौर ने बुधवार को अचानक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। 2004 के ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले राठौर ने स्टेडियम का रखरखाव व संचालन करने वाले भारतीय खेल प्राधिकरण साई के अधिकारियों से टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं की उपलब्‍धता को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


अपने दौरे की जानकारी देते हुए राठौर ने ट्विट किया और बताया कि उन्होंने औंचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जाने पहचाने से चेहरे और कार्यालय। जब सर्वश्रेष्ठ की इच्छा हो, तो केवल अच्छा होना पर्याप्त नहीं। सबसे पहले एथलीट के सिद्धांत पर सख्ती से अमल होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत में छह से 28 अक्टूबर तक फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा। 

राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक समय पर कुल 60 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। इस स्टेडियम में फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप स्तर के कुल छह मैच खेले जाएंगे। यहां अंतिम 16 दौर के दो मैच भी खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
Surprise inspection of SAI @ JLN stadium. Known faces,offices. Good not good enough when best needed. Athletes first philosophy must prevail pic.twitter.com/iM6RcQush7 — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) September 6, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें