शूटिंग रेंज में निशाना लगाकर देश को गौरव दिलाने वाले शूटर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अब खेल प्रशाषक बनने की राह पकड़ ली है। लेकिन उन्हें अपने इस पहले ही प्रयास में तगड़ा झटका लगा है।
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के लाइफ मेंबर बनने के लिए चुनाव की आवाज उठा रहे राज्यवर्धन की यह मांग पूरी नहीं हो सकी। हाईकोर्ट के सेवानिवृत जज के समक्ष हुए मतदान में लाइफ मेंबर चुनने की शक्तियां एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह को दे दी गईं। जिसमें उनका नाम नहीं था।
इस पद पर चुनाव लड़ने के लिए राज्यवर्धन ने एकापुल्को (मेक्सिको) में इस सप्ताह होने वाले वर्ल्ड कप से भी नाम वापस ले लिया। रणइंदर के खिलाफ ताल ठोक रहे पंजाब सरकार में मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के समर्थन पर यह चुनाव लड़ने राज्यवर्धन अपने समर्थकों समेत सोमवार को सांई ऑडीटोरियम पहुंचे।