फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने किया छत्रसाल स्टेडियम का दौरा

Thu, 01 Nov 2012 11:15 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने देश को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान देने वाले द्रोणाचार्य अवार्डी महाबली सतपाल के छत्रसाल स्टेडियम का आज दौरा कर आश्वासन दिया कि पहलवानों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी ताकि वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतते रहें।
विज्ञापन


राहुल ने देश में पहलवानों की नर्सरी बन चुके छत्रसाल स्टेडियम का दौरा कर द्रोणाचार्य अवार्डी सतपाल तथा अन्य कोचों और लंदन ओलंपिक में रजत जीतने वाले सुशील कुमार और कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत से मुलाकात की। राहुल ने महाबली सतपाल को लंदन ओलंपिक की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।

राहुल करीब दो घंटे छत्रसाल स्टेडियम में मौजूद रहे और उन्होंने पहलवानों की हर गतिविधि एवं अभ्यास को नजदीक से जाना और समझा। राहुल का छत्रसाल स्टेडियम पहुंचने पर परंपरागत रूप से पगडी़ पहनाकर और शाल भेंटकर स्वागत किया गया। सतपाल ने बताया कि राहुल छत्रसाल अखाडे़ में पहुंचने के बाद सबसे पहले कुश्ती हाल में गये जहां उन्होंने लगभग आधे घंटे का समय बिताया। उन्होंने मैट को छूकर देखा और वहां मौजूद सुशील तथा योगेश्वर से एक-एक चीज की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें