एशियाई यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय वेटलिफ्टरों ने शानदार आगाज किया है। यंगून (म्यांमार) में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में सांता अरुण के स्वर्ण के बाद शुक्रवार को आर वेंकट राहुल ने 77 किलो में तीन स्वर्ण पदक जीते। राहुल ने इस प्रदर्शन के लिए महज दो लिफ्टें उठाईं।
उन्होंने स्नैच में 125 व क्लीन एंड जर्क में 155 के साथ कुल 280 किलो वजन उठाकर तीन स्वर्ण जीते। इससे पहले 56 किलो में सांता अरुण ने दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 95 के साथ कांस्य व क्लीन एंड जर्क में 126 व टोटल 221 के साथ दो स्वर्ण मिले। वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली चंद्रिका तरफदार ने 44 किलो में 132 किलो वजन उठाकर रजत जीता।