फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting Trials: राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में चमके राही, मेहुली और नीरज, अपने फाइनल में शीर्ष पर रहे

Sat, 28 Jun 2025 08:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राही महाराष्ट्र की अभिदन्या अशोक पाटिल से छह अंक आगे रहीं जिन्होंने 34 अंक बनाए। हरियाणा की विभूति भाटिया ने 27 अंक बनाकर पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया। राही 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं।
विज्ञापन
मेहुली घोष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन राही सरनोबत, मिश्रित टीम राइफल एशियाई चैंपियन मेहुली घोष और नौसेना के नीरज कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय चयन निशानेबाजी ट्रायल तीन और चार में शानदार प्रदर्शन किया और वे अपने फाइनल में शीर्ष पर रहे। महिला 25 मीटर पिस्टल टी4 फाइनल में राही ने शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहीं। उन्होंने फाइनल में 40 हिट लगाए।
विज्ञापन


राही  महाराष्ट्र की अभिदन्या अशोक पाटिल से छह अंक आगे रहीं जिन्होंने 34 अंक बनाए। हरियाणा की विभूति भाटिया ने 27 अंक बनाकर पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया। राही 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली ने 253.6 अंक बनाकर टी4 फाइनल जीता। रेलवे की मेघना एम सज्जनार 253.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं जबकि सोनम उत्तम मास्कर 231.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

नौसेना के निशानेबाज नीरज ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (3पी) टी3 फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 463.9 अंक हासिल किए और स्टार खिलाड़ियों से सजे लाइन अप में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने 45 शॉट के फाइनल में सेना के बाबू सिंह पंवार को पछाड़ते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। पंवार फाइनल में 457.3 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 447.0 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें