फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकाऊ ओपन जीत सिंधु ने लगाई खिताबी हैट्रिक

Sun, 06 Mar 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
भारत की पीवी सिंधु ने रविवार को मकाऊ ओपन बैडमिंटन में खिताबी हैट्रिक लगा दी। गत दो बार की चैपिंयन सिंधु ने फाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी को 21-9, 21-23 और 21-14 से हराया।
विज्ञापन


सिंधु की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ दो मुकाबलों में यह पहली जीत है। दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी और पांचवीं सीड सिंधु को यह मैच जीतने के लिए एक घंटे से भी अधिक समय तक संघर्ष करना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम बेहद आसानी से जीता लेकिन दूसरा गेम करीबी अंतर से हार गईं। निर्णायक गेम में सिंधु ने 5-2 की बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और खिताब जीतने के बाद ही दम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें